विशालकाय अजगर की गर्दन पकड़ कर सवारी करने लगा बच्चा, जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान-

विशालकाय अजगर की गर्दन पकड़ कर सवारी करने लगा बच्चा, जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान-

आपको बता दें, कि दुनिया में सांपों की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें से कुछ जहरीली तो कुछ बहुत ही खतरनाक होती हैं। जिसकी वजह से इंसान तो इंसान और अन्य कई जानवर भी सांपों से डरते हैं। हालांकि बहुत लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर सांपों के साथ खिलवाड़ करते हुए भी नजर आते हैं। इनमें से स्नेक कैचर्स को आपने सांपो और अजगर का रेस्क्यू करते हुए भी देखा होगा।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताएंगे। जिसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में एक बच्चे को विशाल अजगर की पीठ की सवारी करते हुए देखा गया। आपको बता दें, कि इस वीडियो में बच्चा पहले अजगर की गर्दन पकड़ कर उसे परेशान करने की कोशिश करता हैं। फिर इस पर बैठकर सवारी करने लगता हैं। अजगर भी उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता हैं।

इस घटना को देखकर वहां खड़े सभी लोगों के पसीने छूट गए और वहीं कई लोग इस बच्चे को खतरो का खिलाडी भी बता रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया हैं। इस वीडियो में कई लोग उसके माता-पिता पर भी सवाल उठा रहे हैं और उन्हें लापरवाह भी बता रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 93.2k के व्यूज़ मिल चुके हैं। इस खतरनाक वीडियो को देखकर लोगों की रूह तक कांप जा रही हैं। पर बच्चे को बिल्कुल भी डरते हुए नहीं देखा जा रहा हैं। बच्चा अजगर को खिलौना समझ कर उसके साथ खेल रहा हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *