‘दिल्ली की लड़की’ मनीषा सती ने कैटरीना के आइटम नंबर पर डांस करके लगाई सोशल मीडिया पर आग

‘दिल्ली की लड़की’ मनीषा सती ने कैटरीना के आइटम नंबर पर डांस करके लगाई सोशल मीडिया पर आग

सोशल मीडिया ने अब तक कई छिपी हुई प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाया है। उनके हुनर को पहचाना है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कई टैलेंटेड लोगों की किस्मत चमक चुकी है। ऐसा ही एक और वीडिया सोशल मीडिया पर इन वायरल हो रहा है। जिसके लाखों की संख्‍या में लाइक्‍स और कमेंट मिल चुके है।

यह वीडियों कहीं और का नहीं दिल्ली का ही हैं। हमारे देश के युवा प्रतिभा के धनी हैं। इन दिनों दिल्ली की एक लड़की सोशल मीडिया पर आपने डांस वीडियो के कारण चर्चा में है। वह वह अपने वीडियो में कैटरीना के एक मशहूर गाने पर बिल्कुल कैटरीना की तरह डांस करती नजर आ रही है। और यह डांस वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर दिल्ली गर्ल की तारीफ करता नजर आ रहा है।

कैटरीना कैफ के डांस के तो सभी दीवाने है। और जब बात हो कैटरीना के आइटम नंबर चिकनी चमेली की तो गाना सुनते ही सभी के पैर थिरकने लगते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली की मनीषा भी करती नजर आ रही हैं। मनीषा का डांस सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। मनीषा ने गाने में जैसे लटके-झटके मारे हैं, उसे देखकर दावा है कि ऐसा डांस आपने इससे पहले नहीं देखा होगा

दिल्ली की रहने वाली मनीषा सती ने अपने डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वह एक फोटोग्राफर हैं। मनीषा ने फूलों के प्रिंट वाली चोली तथा धोती पैंट पहनकर कैटरीना कैफ के इस पॉपुलर गाने पर अपना जलवा दिखाया है। इस गाने में वह इतने जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं कि आप भी एक बार नाचने को मजबूर हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि लड़की के पीछे ही टीवी पर गाना चल रहा है।

मनाषा टीवी में चल रहे डांस स्टेप्स को हूबहू कॉपी कर रही है। मनीषा के एक्सप्रेशन भी कैटरीना कैफ के जैसे ही लग रहे हैं। मनीषा का जबरदस्त डांस देखकर हर कोई उसका फैन हो गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग मनीषा के डांस के खूब पसंद कर करे हैं। और साथ ही खूब तारीफ भी की जा रही है।

Dhara Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *