किचन में काम कर रही लड़की ने मजे-मजे में गाया Pasoori सॉन्ग, देखते ही देखते इंटरनेट पर लग गई आग!

किचन में काम कर रही लड़की ने मजे-मजे में गाया Pasoori सॉन्ग, देखते ही देखते इंटरनेट पर लग गई आग!

सोशल मीडिया यूजर्स लड़की की आवाज के दीवाने हुए जा रहे हैं। हर कोई इस लड़की के गाने को शेयर कर रहा है, जिसे देखो वही लड़की की आवाज की तारीफ कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी गाना पसूरी पिछले कई दिनों से इंस्टाग्राम से लेकर लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब कौन वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया ने लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है, जिसमें वह अपना टैलेंट दिखाकर रातों-रात वायरल हो सकते हैं।

इन दिनों एक लड़की किचन में काम करते-करते रातों-रात स्टार बन गई है। जिस भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखिए इस लड़की के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, इस लड़की ने किचन में काम करते समय मजे-मजे में पसूरी गाना गुनगुना दिया था।

लड़की की आवाज के दीवाने हुए लोग

इसके बाद तो सोशल मीडिया यूजर्स लड़की की आवाज के दीवाने हुए जा रहे हैं। हर कोई इस लड़की के गाने को शेयर कर रहा है, जिसे देखो वही लड़की की आवाज की तारीफ कर रहा है।

बता दें कि पाकिस्तानी गाना पसूरी पिछले कई दिनों से इंस्टाग्राम से लेकर लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पसंद किया जा रहा है। यह गाना लोगों को बहुत ही जोशीला लग रहा है। कोक स्टूडियो सीज़न 14 में यह गाना रिलीज हुआ। इसके बाद गाने ने इंटरनेट पर एक तरह से तहलका मचा दिया है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

लोगों के दिल-दिमाग पर छा गई लड़की की आवाज

इसी गाने को किचन में गुनगुनाकर एक लड़की लोगों के दिल दिमाग पर छा गई है. आप देख सकते हैं कि लड़की किचन में खाना बनाने के लिए गई है। वह प्याज काटती नजर आ रही है। इस दौरान वह पसूरी गाना गुनगुनाने लगती है।

तभी पीछे से उसकी बहन फोन का वीडियो कैमरा ऑन करके किचन में आती है और उसके गाने को रिकॉर्ड कर लेती है। इसके बाद लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड कर दिया, जो रातों-रात वायरल हो गया। देखें वीडियो-

इस गाने में लड़की की जादुई आवाज का हर कोई दीवाना हो गया है. यह लड़की मुंबई में रहती है, जिसका नाम शालिनी दुबे है। शालिनी दुबे ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना यह वीडियो अपलोड किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शालिनी दुबे के इस गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है। वीडियो को अब तक 31 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। इंटरनेट यूजर्स को शालिनी का सिंगिंग टैलेंट खूब पसंद आ रहा है।

Dhara Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *