भूमि पेडनेकर ने मारी आंख, चाहने वाले हुए घायल

भूमि पेडनेकर ने मारी आंख, चाहने वाले हुए घायल

बॉलीवुड डीवा भूमि पेडनेकर आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भूमि अक्सर फैंस के साथ पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो साझा किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने बैकलेस टॉप के स्लिट स्कर्ट पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने श्रग भी कैरी किया है। वीडियो के शुरुआत में एक्ट्रेस को बोलती हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं लेकिन फैंस के खातिर वो रेडी होती हैं।

हालांकि भूमि अपनी एनर्जी के पीछे फैंस का प्यार मानती हैं जिनकी खातिर एक्ट्रेस बीमार होते हुए भी प्रमोशनल इवेंट में शामिल होती हैं। रेडी होने के बाद भूमि इस आउटफिट में एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती हैं। इंटरनेट वर्ल्ड में भूमि का यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

फैंस को भूमि का यह किलर लुक खूब पसंद आ रहा है। कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ रिलीज हुई है।

इस फिल्म में भूमि के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

Dhara Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *