शादी के 6 साल बाद Bipasha Basu के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस!

शादी के 6 साल बाद Bipasha Basu के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस!

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का एलान कर सकती हैं। इस खबर के आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। कपल को लेकर आई इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीनों बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इस रिपोर्ट्स में यह खुलासा किया गया है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के एक करीबी सूत्र ने ये बताया है कि ये दोनों सुपरस्टार बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करने वाले हैं। इसके साथ करण-बिपाशा माता-पिता बनने लेकर काफी खुश और उत्साहित हैं।

बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी। बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई थी। करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी।

कपल की शादी को भले ही छह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

Dhara Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *