शहनाज गिल ने भाई के इवेंट में किया जमकर डांस, अंदाज पर फिदा हुए फैंस

शहनाज गिल ने भाई के इवेंट में किया जमकर डांस, अंदाज पर फिदा हुए फैंस

शहनाज गिल को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उनका हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

शहनाज गिल ने जमकर किया डांस

वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, शहनाज अपने भाई शहबाज के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने जमकर डांस किया। वीडियो में आप देख सकते है कि वो पार्टी में खूब एन्जॉय कर रही हैं।

शहनाज के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आ रही हैं जो कि उनके साथ मस्ती भरा डांस कर रही हैं। बता दें, जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान  की गर्लफ्रेंड है।

शहनाज के लुक पर फिदा हुए फैंस

वहीं लुक की बात करें तो, शहनाज ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है जिसके साथ उन्होंने रेड कलर का कोट पहना है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लैक हील्स पहनी हैं जिसमें वो कयामत ढा रही हैं। शहनाज का हमेशा की तरह ये अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को महज कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स मिल गए। इतना ही नहीं फैंस शहनाज पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं और दिल वाली इमोजी कमेंट में शेयर कर रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में नजर आएंगी। इस फिल्म से वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं और फैंस उन्हें पर्दे पर देखना का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

Dhara Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *