ब्राइडल लुक में नजर आईं दिशा पाटनी, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

ब्राइडल लुक में नजर आईं दिशा पाटनी, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

नेशनल क्रश दिशा पाटनी आजकल चर्चा में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि इन दिनों एक्ट्रेस और बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की ब्रेकअप की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर दिशा काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस शिमरी लहंगे में जमकर पोज दे रही हैं। दुल्हन की तरह घूंघट लिए दिशा कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।

दिशा पाटनी अक्सर फैंस को अपने ग्लैमरस लुक से सरप्राइज कर देती हैं। अक्सर बोल्ड लुक में नजर आने वाली दिशा ने ट्रेडिशनल लुक में भी ग्लैमर का तड़का लगया है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ की कमाई की। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्मी गलियारों में उनके और टाइगर श्रॉफ की ब्रेकअप की खबरें छाई हुई है। हालांकि स्टार्स ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Dhara Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *